Saturday, June 7, 2025
spot_img

30.3 C
Delhi
Saturday, June 7, 2025
spot_img

HomeBlogदुपट्टा जनरेटर में फंस जाने से किशोरी की इलाज के दौरान...

दुपट्टा जनरेटर में फंस जाने से किशोरी की इलाज के दौरान हुई मौत

हरदोई। जिले के साण्डी कस्बे में एक दर्दनाक हादसे में किशोरी की जान चली गई। यह हादसा साण्डी के केनरा बैंक के पास स्थित “नेहा दांतों का अस्पताल” में हुआ, जहां जनरेटर बंद करने गई किशोरी का दुपट्टा जनरेटर में फंस गया।

 

जनरेटर बंद करने गई थी किशोरी

जानकारी के अनुसार, किशोरी जनरेटर बंद करने गई थी, तभी उसका दुपट्टा मशीन में फंस गया जिससे वह कई बार जोर से पटकी गई और उसकी हालत गंभीर हो गई। अस्पताल स्टाफ ने तुरंत उसे जिला अस्पताल रेफर किया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों में मच गया कोहराम

मृतक किशोरी नेहा, “नेहा दांतों का अस्पताल” में कार्यरत थी। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और अस्पताल में हड़कंप की स्थिति बन गई। अस्पताल के डॉक्टर अनिल पाल ने बताया कि यह हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है और दुपट्टा जनरेटर में फंस जाने के कारण हुआ। पुलिस और प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular