Saturday, June 7, 2025
spot_img

30.3 C
Delhi
Saturday, June 7, 2025
spot_img

HomeBlogहरियाणा का 3.8 फुट लंबा दूल्हा ले आया पंजाब से 3.6 फुट...

हरियाणा का 3.8 फुट लंबा दूल्हा ले आया पंजाब से 3.6 फुट की दुल्हन, सोशल मीडिया पर छा गई ये अनोखी शादी

हरियाणा के नितिन वर्मा और पंजाब की आरुषि की जोड़ी अपनी अनोखी हाइट के कारण सोशल मीडिया पर छा गई है। नितिन 3.8 फीट और आरुषि 3.6 फीट की हैं। बिना दहेज के हुई इस शादी और रिसेप्शन पार्टी में इस जोड़े ने खूब धमाल मचाया जिससे हर कोई प्रभावित है। 6 अप्रैल को सभी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी संपन्न हुई।

छावनी के मतिदास नगर निवासी नितिन वर्मा और पंजाब के रोपड़ निवासी आरुषि की जोड़ी को देख हर किसी की जुबां से यही सुनने को मिल रहा है कि रब ने बना दी जोड़ी…। दरअसल दोनों की जोड़ी अपनी हाइट को लेकर सुर्खियों में है।

नितिन 3.8 फुट का है तो आरुषि 3.6 फुट की है। 13 अप्रैल को दोनों का छावनी की अग्रवाल धर्मशाला में रिसेप्शन पार्टी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटौर रही है। दोनों ने… तेरे संग यारा सहित विभिन्न पंजाबी गानों पर काला चश्मा लगाकर डांस करते हुए सबका दिल जीत लिया

।दरअसल छावनी के 25 वर्षीय नितिन वर्मा ने बेहद सादगी भरे अंदाज में रोपड़ निवासी 23 वर्षीय आरुषि से विवाह किया। वह भी बिना दहेज के, नितिन पंजाब से अपनी दूल्हन को चुन्नी ओढ़ाकर लाया।

इस दौरान वह घोड़ी पर भी नहीं चढ़ा। नितिन और आरुषि की शादी की बातचीत महज दो हफ्तों में तय हुई और फिर 6 अप्रैल को सभी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी संपन्न हुई। शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन ने पारंपरिक परिधान पहने थे।

नितिन के पिता मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि उसकी पत्नी की भतीजी यानि नितिन की बहन खुशबू और उसके पति गगन से ने रोपड़ में बड़ी हवेली के पास एक कंप्यूटर सेंटर पर आरुषि को देखा।

नितिन की बहन ने पहली ही नजर में उसे अपनी भाभी बनाने की ठान ली और लड़की के बारे में पूछते हुए उसके घर पहुंच गए। शादी से नितिन की मां मोनिका का भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular