दुष्कर्म का विरोध करने पर आरोपी ने महिला के गुप्तांग पर किया चाकू से हमला
पत्नी ने घटना की जानकारी दी वह तत्काल ही घर पहुंचा और 108 वाहन को फोन लगाया, लेकिन जब एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची तो वह बाइक से ही पत्नी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आया है। पुलिस में मामले की जानकारी देकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग पीड़ित के द्वारा की गई है।
महिला के पति ने बताया कि वह बुधवार रात की घटना है।
उस समय नजदीक ही एक शादी समारोह में गया हुआ था।
पीडि़ता को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल लाए हैं।
दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में बुधवार की रात एक महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने की घटना सामने आई है। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने महिला के गुप्तांग पर चाकू से हमला कर दिया।
घायल महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 32 वर्षीय घायल महिला के पति ने बताया कि वह बुधवार रात में नजदीक ही एक शादी समारोह में गया हुआ था।
इसी दौरान एक अज्ञात आरोपी ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया और जब पत्नी ने विरोध किया तो आरोपी पत्नी के गुप्तांग में चाकू मार कर भाग गया।
naidun