बागपत। बागपत जिले में निर्वाण महोत्सव में 65 फीट ऊंचे मंच की सीढ़ियां अचानक टूट गईं और 80 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। वहीं घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है। घायलों को ई रिक्शा से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी अर्पित विजय वर्गीय और 2 थाने की पुलिस दल-बल के साथ राहत बचाव कार्य चला रहे हैं।बागपत जिले की कलेक्टर अस्मिता लाल ने 5 लोगों की मौत की पुष्टि की है। जबकि, अस्पताल प्रशासन ने छठवीं मौत की जानकारी दी है। बागपत कलेक्टर ने कहा कि हादसे में घायल हुए 20 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया है। वहीं बाकि लोगों का इलाज अभी चल रहा है।
सीएम योगी ने हादसे का लिया संज्ञान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लिया और अफसरों को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। CM ने घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने का भी आदेश दिया है। वहीं पुलिस ने बताया कि राहत बचाव कार्य जारी है। घायलों को निजी अस्पताल और बड़ौत सीएचसी में एडमिट किया जा रहा है। बागपत जिला अस्पताल के कर्मचारी अलर्ट मोड पर कार्य कर रहे है। पुलिस और जिला अस्पताल इमरजेंसी के लिए तैयार है। घायलों को उचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।