Saturday, June 7, 2025
spot_img

33 C
Delhi
Saturday, June 7, 2025
spot_img

Homeमध्यप्रदेशपति के साथ पिकनिक मनाने गई महिला के साथ 5 आरोपियों ने...

पति के साथ पिकनिक मनाने गई महिला के साथ 5 आरोपियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म।

रीवा।  रीवा में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां पति के साथ पिकनिक मनाने गई महिला से 5 हैवानों ने गैंगरेप किया। आरोपियों ने पहले उनकी पिटाई की। फिर पति को पेड़ से बांधकर उसकी आखों के सामने पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म किया। जानकारी के मुताबिक, दंपति कॉलेज में पढ़ते हैं। हाल ही में उनकी शादी हुई है। सनसनीखेज वारदात जिले के गुढ़ थाना के भैरव बाबा क्षेत्र में हुई है।

पीकनिक मनाने गया था युवा दंपति

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को युवा दंपति पिकनिक मनाने के लिए भैरव बाबा क्षेत्र गया हुआ था। इसी दौरान शराब के नशे में 5 युवक वहां पहुंचे और उनसे विवाद किया। इसके बाद मारपीट कर पति को पेड़ से बांध दिया और पत्नी से दरिंदगी की। आरोपियों ने इसका वीडियो भी बनाया। साथ ही धमकी भी दी कि अगर उन्होंने किसी को बताया तो वे इसे वायरल कर देंगे। सभी आरोपी और पीड़ित पति-पत्नी गुढ़ थाना क्षेत्र के भीटी गांव के रहने वाले हैं।

कलयुगी बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मां को उतरा मौत के घाट।

गुढ़ थाना क्षेत्र में दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह का बयान सामने आया। है उन्होंने कहा कि भैरव बाबा क्षेत्र में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कुछ संदेहियों को पकड़ा गया है। जिनसे घटना के संबंध में अहम सुराग हाथ लगे हैं। पूरी घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपी पकड़े जाएंगे। आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular