Saturday, June 7, 2025
spot_img

30.3 C
Delhi
Saturday, June 7, 2025
spot_img

Homeक्राइमअज्ञात हमलावर ने 6 साल के बच्चे को बेरहमी से पीटा, आंख...

अज्ञात हमलावर ने 6 साल के बच्चे को बेरहमी से पीटा, आंख में डाला गोंद,हालत गंभीर

हादसा – बच्चों से भरी स्कूल वैन नदी में पलटी,वैन में 15 बच्चे थे 

बालोद। छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। देवसरा गांव में 6 साल के मासूम लिकेश साहू को अज्ञात हमलावर द्वारा बेरहमी से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया गया। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे यह घटना घटी, जब लिकेश स्कूल जाने के दौरान अचानक गायब हो गया। कुछ देर बाद वह गांव के स्कूल के पीछे एक बाड़ा में लहूलुहान अवस्था में पाया गया।

मासूम के शरीर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं, खासकर उसकी दोनों आंखों में गंभीर चोटें आई हैं। एक आंख बुरी तरह से जख्मी हो गई है, और उसके नाखूनों के निशान शरीर पर पाए गए हैं। चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई है कि हमलावर ने मासूम की आंख में गम डालने का भी प्रयास किया, जिससे उसकी हालत और गंभीर हो गई है।

लिकेश को तुरंत सरकारी अस्पताल निकुम ले जाया गया, जहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे की हालत बेहद चिंताजनक है। घटना के पीछे किसका हाथ है और क्यों इस क्रूरता को अंजाम दिया गया, यह अब तक अज्ञात है।

कार में आग लगाकर,प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, और अर्जुन्दा थाना क्षेत्र की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के बीच इस घटना से दहशत का माहौल बना हुआ है, और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है ताकि जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ा जा सके।

इस घटना ने गांव में सनसनी फैला दी है, और लोग इस क्रूरता के पीछे की सच्चाई जानने के लिए पुलिस की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular