Friday, June 6, 2025
spot_img

37.9 C
Delhi
Friday, June 6, 2025
spot_img

Homeछिंदवाड़ाभारतीय सेवा के सम्मान और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर निकाली...

भारतीय सेवा के सम्मान और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर निकाली तिरंगा यात्रा

भारत माता की जय वंदे मातरम के उद्घोष से गूंज उठा जुन्नारदेव नगर

विवाह के उपरांत परीक्षा देने पहुंची छात्रा , देखें वीडियो और फोटो

जुन्नारदेव ! 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसेरन घाटी में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों के द्वारा 27 भारतीयों का नरसंहार किया गया था जिसके प्रतिशोध के रूप में भारतीय सेवा के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत एडम में पराक्रम साहस तथा शौर्य का परिचय देते हुए पाकिस्तान को सबक सिखाया गया है भारतीय सेना के द्वारा अपनी इस कार्यवाही में पाकिस्तान के कई एयर बेस और आतंकवादी कैंप को नष्ट किया गया है भारतीय सेवा के इसी पराक्रम के प्रति भारतीयों द्वारा उनके प्रति आदर आभार जताने के लिए जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकालकर सेवा का सम्मान किया जा रहा है इसी कड़ी में जुन्नारदेव नगर में वीरांगना महिला कल्याण समिति द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन शुक्रवार 23 में को किया गया।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नगर के शासकीय श्री नंदलाल शुद्ध स्कूल प्रांगण से भारत माता की जय के उद्घोष के साथ प्रारंभ किया गया हाथों में तिरंगा थामें बड़ी संख्या में मातृ शक्तियां यात्रा की अगुवाई करती नजर आई वही बड़ी संख्या में नगर वासियों ने भी तिरंगा यात्रा में अपनी भागीदारी दी।

भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष से गूंजायमान हुआ नगर

तिरंगा यात्रा के प्रारंभ होते ही प्रत्येक नगर वासी के अंदर देशभक्ति का जज्बा दिखाई दिया और भारत माता की जय, वंदे मातरम, जिंदाबाद जिंदाबाद भारतीय सेवा जिंदाबाद के नारे गूंजते मुख्य सड़कों पर गूंजते नजर आए। तिरंगा यात्रा नगर के नंदलाल सूद स्कूल प्रांगण से अंबेडकर चौक, श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक, गांधी चौक, श्री राम मंदिर, लोको काली मंदिर, शिव मंदिर, टॉकीज रोड, संकट मोचन हनुमान मंदिर, सब्जी बाजार होते हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पहुंची जहां पर देश के वीर जवानों की जय जयकार के साथ राष्ट्रगान उपरांत तिरंगा यात्रा का समापन किया गया।

स्टांप में हुआ था अनुबंध, सरपंच और पंच को पद से हटाया, FIR दर्ज

यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व विधायक नथनशाह कवरेती, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे, उपाध्यक्ष सोनिया कुमरे, भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, संजय जैन, शंकर सेन, प्रमोद बंदेवार, अमरदीप राय, विष्णु प्रसाद शर्मा, राजेश श्रीवास्तव, नवजीत (मोनू) जैन, प्रोफेसर आरडी वाडिवा सहित बड़ी संख्या में नगर के देश प्रेमी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular