Saturday, June 7, 2025
spot_img

36.3 C
Delhi
Saturday, June 7, 2025
spot_img

HomeBlogऑपरेशन सिंदूर : पाकिस्तान के अंदर कहां-कहां हुआ हमला? दो महिला सैन्य...

ऑपरेशन सिंदूर : पाकिस्तान के अंदर कहां-कहां हुआ हमला? दो महिला सैन्य अधिकारियों ने दीं जानकारी 

ऑपरेशन सिंदूर : पाकिस्तान के अंदर कहां-कहां हुआ हमला? दो महिला सैन्य अधिकारियों ने दीं जानकारी

 

 

दिल्ली | भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी। कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि पहलगाम हमले के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए यह ऑपरेशन शुरू किया गया था। सेना ने पीओके और पाकिस्तान में स्थित नौ आतंकवादी शिविरों को नष्ट किया।

भारतीय सेना की तरफ से बुधवार को ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जानकारी दी गई। कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि वीभत्स पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया था। नौ आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया गया। कर्नल सोफिया कुरैशी ने मुंद्रिके और पाकिस्तान के साथ ही पाक अधिकृत कश्मीर (पीओजेके) में स्थित अन्य आतंकवादी शिविरों पर किए गए कई हमलों के वीडियो प्रस्तुत किए।

 

कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि सैन्य बल की तरफ से 6 से 7 मई को रात 1 बजकर 5 मिनट से 1.30 बजे के बीच अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि इन टारगेट का सेलेक्शन विश्वसनीय सूचनाओं के आधार पर हुआ ताकि आतंकी गतिविधियों की रीढ़ तोड़ी जा सके। उन्होंने कहा कि सबसे पहले सवाई नाला कैंप, मुजफ्फराबाद को निशाना बनाया गया। यह पीओजेके में स्थित है और एलओसी से 30 किलोमीटर दूर है।

 

यह लश्कर का सेंटर था। सोनमर्ग, गुलमर्ग और पहलगाम हमले के आतंकियों ने सवाईनाला कैंप से ही प्रशिक्षण लिया था। इसके बाद सैदना बिलाल कैंप को निशाना बनाया गया। यह जैश का स्टेजिंग एरिया है। यह हथियार, विस्फोटक और जंगल सर्वाइवल ट्रेनिंग का कैंप भी था। इसके बाद फूलपुर कैंप पोटली, एलओसी से 30 किलोमीटर दूर था। यह लश्कर का बेस था जो राजौरी और पुंछ में सक्रिय था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular