Saturday, June 7, 2025
spot_img

39 C
Delhi
Saturday, June 7, 2025
spot_img

Homeमध्यप्रदेशबाइक की आमने सामने की भिड़त में 2 लोगों की मौत।

बाइक की आमने सामने की भिड़त में 2 लोगों की मौत।

छतरपुर। मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने के कारण आये दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। सड़क हादसे में असमय लोगों की मौतें भी हो रही है। ताजा मामला छतरपुर जिले का है, जहां बाइक सवार युवकों ने हादसे को खुद दावत दिया है। एक बाइक पर सवार चार युवकों की एक अन्य बाइक से सीधी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

8 माह के मासूम ने खेलते खेलते बैलून निगल लिया, बच्चे की मौत।

घटना छतरपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के गढ़ीमलहरा रोड़ की कल रात 11 बजे की है। दो बाइक में आमने सामने भीषण भिड़ंत में 2 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और तीन लोग घायल है। बताया जाता है कि एक बाइक पर चार और एक बाइक पर 1 व्यक्ति सवार था। घायलों को इलाज के लिए पहले महाराजपुर हॉस्पिटल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। मृतकों एवं घायलों के नाम पते की जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular