Saturday, June 7, 2025
spot_img

36.3 C
Delhi
Saturday, June 7, 2025
spot_img

Homeमध्यप्रदेशयुवक ने छात्रा को शादी का झांसा देकर 5 साल तक किया...

युवक ने छात्रा को शादी का झांसा देकर 5 साल तक किया दुष्कर्म।

शहडोल।  शहडोल (Shahdol) से छात्रा को शादी का झांसा देकर 5 साल तक दुष्कर्म (Rape on Pretext of Marriage) करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। जहां उसने पूरी घिनौनी वारदात बताई (Described a Heinous Crime)। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, उमरिया जिले की रहने वाली छात्रा शहडोल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान उमरिया का ही रहने वाला एक युवक ने पहले छात्रा से दोस्ती की, फिर अपने प्यार में फंसा कर शादी का झांसा देकर 5 साल तक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया रहा। वहीं जब शादी की बात आई तो उसने मुंह मोड़ लिया। इसके बाद 27 वर्षीय छात्रा ने परिजनों के साथ आकर शहडोल महिला थाने में शिकायत दर्ज की। जिसमें उसने बताया कि वह साल 2019 में शहडोल में आकर कालेज की पढ़ाई कर रही थी। उसके घर के का युवक भी रहता था। जो आईटीआई करता था।

नवरात्रि के छठवें दिन होती है मां कात्यानी की पूजा, जाने पूजा की विधि, प्रिय भोग।

दोनों के बीच बातचीत होने लगी, फिर नजदीकियां बढ़ गई। तभी प्रदीप ने छात्रा से प्यार का इजहार किया और कुछ ही दिन बाद छात्रा के साथ अपने दोस्त के मकान में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। यह सिलसिला 5 साल तक चलता रहा। युवक जगह बदल-बदल कर छात्रा के साथ गलत काम करता रहा। और जब शादी करने की बारी आई तो उसने इनकार कर दिया। जिससे आहत छात्रा ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। और मामले की शिकायत शहडोल महिला थाने में की। पीड़िता की शिकायत पर प्रदीप के खिलाफ बीएनएस की धारा 64,64(2)एम के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular