Saturday, June 7, 2025
spot_img

30.3 C
Delhi
Saturday, June 7, 2025
spot_img

Homeभोपालफेसबुक पर हिंदू देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी  करना, महिला को...

फेसबुक पर हिंदू देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी  करना, महिला को पडा भारी  कोट ने भेजा जेल।

जुन्नारदेव |शुक्रवार शाम को मुस्लिम धर्म की एक महिला द्वारा हिंदू धर्म के देवताओं पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। इस घटना के बाद हिंदू समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने जुन्नारदेव थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

एमसीयू में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं गणेश शंकर विद्यार्थी की पत्रकारिता पर विशेष चर्चा सम्पन्न।

शनिवार दोपहर को इस मामले की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी राहुल सोनी की अदालत में हुई। सुनवाई के दौरान एडीपीओ गंगावती डेहरिया, शासकीय अधिवक्ता, ने महिला की जमानत याचिका का विरोध किया।

 

अदालत ने तर्कों को सुनने के बाद महिला की जमानत याचिका खारिज कर दी और उसे जेल भेजने का आदेश दिया।

 

मिली जानकारी के अनुसार, जुन्नारदेव वार्ड क्रमांक 13 की निवासी तरन्नुम हाफिज ने शुक्रवार शाम को फेसबुक पर हिंदू देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पोस्ट की थी। इस पोस्ट से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं, जिससे समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। इसके चलते उन्होंने पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की।

 

जुन्नारदेव पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद महिला को हिरासत में लिया और उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला को जेल भेजने का आदेश दिया।

 

इस घटना ने सोशल मीडिया पर भी चर्चा को जन्म दिया है, जहां लोग धार्मिक भावनाओं के सम्मान की मांग कर रहे हैं। प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया का उपयोग सोच-समझकर करें और ऐसी किसी भी गतिविधि से बचें जिससे किसी समुदाय की भावनाएं आहत हों।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular