Saturday, June 7, 2025
spot_img

33 C
Delhi
Saturday, June 7, 2025
spot_img

Homeउतर प्रदेशमहिला और युवक का मिला शव

महिला और युवक का मिला शव

घर में महिला…तो बाग में लटका मिला युवक का शव, पति बोला- पहले मेरी पत्नी को मारा, फिर खुद फंदे पर झूल गया

ददौरा गांव में युवक का शव फंदे से लटका मिला है। महिला का शव संदिग्ध हालात में घर में मिला है। महिला के गले और हाथ पर निशान मिले हैं। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।

इटावा जिले में इकदिल थाना क्षेत्र के ददौरा गांव में गुरुवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे बाग में आम के पेड़ से युवक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। करीब तीन घंटे बाद युवक के घर से लगभग 50 मीटर दूरी पर स्थित घर में महिला का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला।

 

पुलिस ने महिला के घर भी जाकर जांच पड़ताल की। महिला के पति ने मरने वाले युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। ददौर गांव का शिवेंद्र दोहरे (21) मजदूरी करता था। गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे उसका शव घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर बगिया में आम के पेड़ से लटका मिला

।करीब तीन घंटे बाद शिवेंद्र के घर से लगभग 50 मीटर दूर महिला का शव मिलने की जानकारी मिली। यह गांव के अखिलेश दोहरे की पत्नी पूजा (30) का शव था, जो घर में संदिग्ध हालात में पड़ा था। पुलिस ने वहां पहुंचकर जांच की। महिला के गले पर रस्सी के निशान थे।

हाथों पर भी अंगुलियां छपी थीं। सीओ सिटी रामगोपाल शर्मा, प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने पति और बच्चों से पूछताछ की। पति ने शिवेंद्र दोहरे पर हत्या का आरोप लगाया। कहा कि युवक ने पूजा की हत्या कर फंदे से लटक गया।

पुलिस ने महिला के शव का भी पोस्टमार्टम कराया है। उधर, युवक और महिला के बीच संबंधों की भी गांव में चर्चाएं हैं। हालांकि परिवार वाले इससे इन्कार कर रहे हैं। वहीं, एक साथ दो शव मिलने से इलाके में खलबली मची हुई है।

तीन बच्चों के साथ घर में रहती थी पूजा

अखिलेश दोहरे हरियाणा के भिवाड़ी में रेस्टोरेंट में खाना बनाने का काम करता है। घर में उसकी पत्नी पूजा (30), दो बेटियां साक्षी (07), लोकेश (05) और बेटा लोकेश (04) रहते हैं। अखिलेश ने बताया कि वह सुबह करीब आठ बजे घर पर आया था। उस समय बैग बाहर के कमरे में रखकर गांव वालों के साथ बैठने चला गया था। करीब साढ़े नौ बजे वह आया तो अंदर के कमरे में पत्नी का शव पड़ा मिला था

।ददौरा गांव में युवक का शव फंदे से लटका मिला है। महिला का शव संदिग्ध हालात में घर में मिला है। महिला के गले और हाथ पर निशान मिले हैं। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। युवक की रिपोर्ट में लटककर मरने की पुष्टि हुई है। महिला का पोस्टमार्टम होने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा। जांच पड़ताल की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular