Saturday, June 7, 2025
spot_img

36.3 C
Delhi
Saturday, June 7, 2025
spot_img

Homeमध्यप्रदेशसंपत्ति विवाद को लेकर हुआ खूनी खेल, बदमाशो ने मां बेटे को...

संपत्ति विवाद को लेकर हुआ खूनी खेल, बदमाशो ने मां बेटे को मारी गोली।

मुरैना। मुरैना के जौरा कस्बे में संपत्ति विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। यहां शुक्रवार को बदमाशों ने मां और बेटे को गोली मार दी। दोनों को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। आरोपी भीकम जाटव और उसके एक अन्य साथी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

 

टैक्टर ट्राली ने बाइक सवार पति पत्नी को कुचला।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात आजाद नगर, दुर्गापुरी कॉलोनी निवासी लीलावती पत्नी जगदीश जाटव और उनका बेटा नरेश जाटव अपने घर पर थे। इसी दौरान सबलगढ़ के बेनीपुरा गांव निवासी भीकम जाटव एक अज्ञात साथी के साथ वहां पहुंचा। विवाद के बाद भीकम ने पिस्टल से फायरिंग कर दी, जिसमें मां-बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

 

गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पहले जौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया गया। मां-बेटे का गंभीर हालत में ग्वालियर अस्पताल में इलाज जारी है। इधर पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular