Monday, June 9, 2025
spot_img

37.8 C
Delhi
Monday, June 9, 2025
spot_img

Homeमध्यप्रदेशजेके सीमेंट प्लांट में 22 वर्षीय हेल्पर की करंट लगने से हुई...

जेके सीमेंट प्लांट में 22 वर्षीय हेल्पर की करंट लगने से हुई मौत।

पन्ना। में बड़ा हादसा हो गया। यहां के जेके सीमेंट प्लांट में एक 22 वर्षीय हेल्पर की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, हेल्पर सीमेंट लोड करने के बाद अपने ट्रक को प्लांट के बाहर खड़ा कर चेक कर रहा था, तभी उसे करंट लग गया। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, ट्रक में हेल्पर का काम करने वाला भरत कोरी (22) पिता डरे कोरी निवासी सुनवानी जेके सीमेंट प्लांट से सीमेंट लोड कर प्लांट के बाहर खड़ा था। और प्लांट से कागजात मिलने का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान जब वह ट्रक को चेक करने के लिए ऊपर चढ़ा, तो वह हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया।

दुल्हन ने सुहागरात के दिन अपने दोस्तों के मिलकर की अपने ही ससुराल में चोरी।

किसी तरह ट्रक चालक ने उसे बचाया और आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमानगंज लेकर पहुंचा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय पन्ना रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular