Saturday, June 7, 2025
spot_img

36.3 C
Delhi
Saturday, June 7, 2025
spot_img

Homeमध्यप्रदेशयुवती के परिजनों ने प्रेमी के ऊपर किया जानलेवा हमला।

युवती के परिजनों ने प्रेमी के ऊपर किया जानलेवा हमला।

इंदौर।   इंदौर से ऑनर किलिंग जैसा गंभीर मामला सामने आया है, यहां द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में युवती के परिजनों ने उसके प्रेमी युवक पर जानलेवा हमला किया है। जिसे नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। घायल मोनू जोशी भाजपा पार्षद शानू शर्मा का ड्राइवर बताया जा रहा है।

https://satyagrahsamachar.online/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0/4752/i

प्रेम प्रसंग बना हमले की वजह

घायल मोनू जोशी और हमलावर कृष्णा नायक की बहन के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों कुछ समय पहले बिना बताए घर से चले गए और लव मैरिज कर ली थी। बाद में युवती के परिजनों ने उसे ढूंढ़कर उसकी दूसरी जगह शादी करा दी। और इसके बाद से ही वे मोनू से रंजिश रखने लगे। वहीं मौका मिलते ही उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

2 मार्च को किया था हमला

जानकारी के मुताबिक 2 मार्च की रात मोनू जोशी अपने दोस्त रूपेश के साथ शर्मा मांगलिक भवन में बैठा था। तभी कृष्णा नायक अपने माता-पिता के साथ वहां पहुंचा और अपशब्द कहकर गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर कृष्णा और उसके परिवार ने लोहे की रॉड और डंडे से मोनू पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular