Saturday, June 7, 2025
spot_img

36.3 C
Delhi
Saturday, June 7, 2025
spot_img

बरात जाने के बाद आधी रात दूल्हे घर घूम रहे थे दो संदिग्ध, लोगों ने पेड़ से बांधकर धुना; पुलिस कर रही जांच

अंबेडकरनगर में बरात जाने के बाद आधी रात दो संदिग्ध दूल्हे घर घूम रहे थे। महिलाओं ने लोगों की मदद से पकड़कर पेड़ से बांधकर धुन दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यूपी के अंबेडकरनगर में रविवार को एक युवक की बरात गई थी। रात में उसके घर पर दो संदिग्ध युवक घूमते नजर आए। शक होने पर घर की महिलाओं ने ग्रामीणों की मदद से पकड़कर उनकी धुनाई कर दी। इसके बाद पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। पुलिस जांच कर रही है।

घटना जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के लाभापार गांव की है। गांव निवासी रामकुशल वर्मा के पुत्र की रविवार को शादी थी। बरात मालीपुर थाना क्षेत्र के एक निजी मैरिज हाल में रुकी थी। इसी दौरान राम कुशल वर्मा के घर के पास कुछ युवक घूमते नजर आए।

महिलाओं को संदेह हुआ तो उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दे दी। ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़कर खंभे से बांधकर बुरी तरह पिटाई कर दी। उनके कपड़े भी फाड़ दिए। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

 

इसके बाद दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एएसपी पूर्वी श्यामदेव ने बताया कि दोनों युवक हिरासत में हैं। मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। तहरीर अभी नहीं मिली है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular