Saturday, June 7, 2025
spot_img

30.3 C
Delhi
Saturday, June 7, 2025
spot_img

Homeक्राइमदरिंदे ने किया नाबालिक लड़की के साथ रेप।

दरिंदे ने किया नाबालिक लड़की के साथ रेप।

मुरैना। मुरैना (Morena) जिले में नाबालिग छात्रा (Minor Student) से दरिंदगी (Rape) करने वाले मुख्य आरोपी को दबोचा गया है। वहीं दो सह आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। इन दरिंदो ने नाबालिग छात्रा के मुंह में कपड़ा ठुंसा फिर उसके हाथ पैर बांध दिए और रेप की वारदात को अंजाम दिया था। इतना ही नहीं हैवानियत के बाद इस हरकत का वीडियो भी बनाया था। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।

 

यह पूरा मामला दिमनी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, तीन दिन पहले एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी छात्रा को घर में लेकर गए। वहां उसका मुंह बंद कर दिया। फिर हाथ और पैर भी बांध दिए। इसके बाद बारी बारी से उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया।

आतंकियों ने ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां

इतना ही नहीं आरोपियों ने इस दरिंदगी का वीडियो भी बनाया। बताया जा रहा है कि आरोपी 15 दिन पूर्व से ही स्कूल जाते समय नाबालिग छात्रा को परेशान कर रहे थे। घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हैवानों को दबोच लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो सह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीन आरोपियों में से एक नाबालिग है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular