Saturday, June 7, 2025
spot_img

30.3 C
Delhi
Saturday, June 7, 2025
spot_img

Homeमध्यप्रदेशनाली में दबे दो श्रमिक को रेस्क्यू कर निकला गया, 1 मजदूर...

नाली में दबे दो श्रमिक को रेस्क्यू कर निकला गया, 1 मजदूर की मौत।

सिंगरौली। सिंगरौली में  है। जिसमें एक श्रमिक सुरक्षित तो वहीं दूसरा श्रमिक गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि दूसरे श्रमिक के परिजन मौत की आशंका जताते हुए हंगामा करने लगे। जबकि प्रशासन ने उसे गंभीर रूप से घायल होना बताया है।

काशी विश्वनाथ मंदिर 25से27 तक इन श्रद्धालुओं के लिए बंद,

जिले के नवानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलोरी महुआ मोड़ के पर देर शाम हादसा हो गया। निर्माणाधीन नाली का प्लेट निकलने के दौरान दो मजदूर दब गए। घटना की जानकारी जैसे ही जिला प्रशासन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों को लगी तो घटनास्थल के समीप काफी संख्या में लोग पहुंच गए। वहीं दबे हुए श्रमिकों को रेस्क्यू करने के लिए प्रशासन ने 5 जेसीबी मशीन लगाते हुए मिट्टी हटाने का कार्य शुरू किया और करीब 5 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों श्रमिकों को रेस्क्यू किया गया।

रेस्क्यू में निकाले गए पहला श्रमिक रोहित वैश्य पूरी तरह सुरक्षित है तो वहीं दूसरा श्रमिक रामकेश पांडू प्रशासन के अनुसार गंभीर रूप से घायल होने पर तत्काल जिला अस्पताल के लिए रवाना किया गया है। हालांकि दूसरे श्रमिक के परिजनों का आरोप है कि रामकेश पांडू की मौत हो चुकी है।

 

इस मामले में सिंगरौली कलेक्टर व एसपी ने किसी श्रमिक के मौत होने की पुष्टि नहीं की है, उनका स्पष्ट तौर पर कहना है श्रमिक गंभीर रूप से घायल था। दोनों श्रमिकों को इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल रवाना किया गया है अस्पताल पहुंचने के बाद ही बात स्पष्ट हो पाएगी कि श्रमिकों की क्या स्थिति है। वहीं बचाव कार्य में लगे कुछ पुलिसकर्मियों को भी हल्की छोटे आई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular