सूटकेस में सास का शव;नदी में फेंक रही थी बहू, मां के साथ गिरफ्तार
कोलकाता के कुमारतुली के पास गंगा के घाट से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कुमारतुली मूर्तिकारों का केंद्र है जो दुर्गा पूजा के लिए प्रतिमाएं बनाते हैं हालांकि साल के बाकी दिनों में यहां काफी शांति रहती है। आज सुबह करीब 7.30 बजे कुछ लोगों ने दो महिलाओं को एक सफेद और नीले रंग की टैक्सी से उतरते देखा
फुफेरी सास के शव को सूटकेस में भरकर नदी में फेंकने की कोशिश करती बहू व उसकी मां को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके नाम फाल्गुनी घोष व आरती घोष हैं। मृतका की शिनाख्त सुमिता घोष (55) के रूप में हुई है। मंगलवार को कोलकाता के कुम्हारटोली घाट पर कुछ लोगों ने उन्हें नीले रंग के सूटकेस को नदी में फेंकने ले जाते देखा तो संदेह के आधार पर रोक दिया।
पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार
सूटकेस खोलने पर उसमें एक महिला का शव दिखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को खबर की। पुलिस ने मौके पर आकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों टैक्सी से कुम्हारटोली घाट पहुंची थीं। पूछने पर उन्होंने कहा कि सूटकेस में उनके पालतू कुत्ते का शव है, लेकिन उसे खोलने पर महिला का शव मिला
।पुलिस को महिलाओं के पास से लोकल ट्रेन के टिकट मिले हैं, जो सियालदह-हासनाबाद सेक्शन के काजीपाड़ा स्टेशन का है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। जांच में पता चला है कि दोनों पहले प्रिंसेप घाट गई थीं। वहां लोगों की चहल-पहल देखकर कुम्हारटोली घाट आई थी।
किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ
फाल्गुनी ने पूछताछ में बताया कि सोमवार शाम उसकी फुफेरी सास मध्यमग्राम स्थित उसके किराए के घर में आई थी, जहां वह अपनी मां आरती के साथ रहती है। फुफेरी सास के साथ उसका किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उसने गुस्से में आकर ईंट से उनपर वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। उसकी मां उस वक्त किसी काम से बाहर गई हुई थी।
शव को सूटकेस में भरा और
लौटने पर जब उन्होंने शव देखा तो उसे बचाने के लिए शव को ठिकाने लगाने की सोचा। इसके बाद उन्होंने शव को सूटकेस में भरा और कोलकाता ले आईं। शव को सूटकेसï में भरने के लिए उन्होंने मृतका के पैर के कुछ हिस्सों को काट दिया था। मृतका असम के जोरहाट इलाके की रहने वाली थी।
ससुरालवालों से अलग रह रही थी बहू
वह फाल्गुनी के घर क्यों गई थी और किस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस को असम व कोलकाता में मृतका की कुछ संपत्ति होने का पता चला है। संपत्ति को लेकर तो हत्या नहीं की गई है, इसका भी पता लगाया जा रहा है। फाल्गुनी काफी समय से ससुरालवालों से अलग अपनी मां के साथ रह रही थी।