Saturday, June 7, 2025
spot_img

36.3 C
Delhi
Saturday, June 7, 2025
spot_img

Homeमध्यप्रदेशमहाकाल दर्शन कर जा रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई, 1 व्यक्ति...

महाकाल दर्शन कर जा रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई, 1 व्यक्ति की मौत 4 लोग घायल।

धार। मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के कारण आये दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा मामला धार जिले का है जहां उज्जैन बदनावर फोरलेन पर महाकाल दर्शन कर गुजरात जा  इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई और चार लोग घायल है।

पारिवारिक विवाद के चलते पति ने पत्नी को उतरा मौत के घाट,फिर खुद ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

घटना बीती रात उज्जैन बदनावर फोरलेन की है। उज्जैन महाकाल दर्शन कर गुजरात जा रहे श्रद्धालुओं की कार GJ 10 एफ 8278 को पीछे से आ रही कार MP 09 सी आर 7344 ने ग्राम पंचकवासा हनुमान मंदिर के सामने टक्कर मार दी। कार के सामने बछड़ा आने से यह हादसा हुआ है। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई वहीं कार में सवार चार अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही बदनावर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों व मृतको को एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां घायलों का इलाज जारी है। जब से फोरलेन बना है तब से हादसे थमने के नाम नहीं ले रहा है। फोरलेन पर अब तक 10 से ज्यादा हादसे हो चुके और चार से पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular