Saturday, June 7, 2025
spot_img

30.3 C
Delhi
Saturday, June 7, 2025
spot_img

Homeसत्यागृह समाचारएक निजी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर में 9...

एक निजी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर में 9 लोगों को मौत

कच्छ। गुजरात के कच्छ जिले में भुज में एक निजी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई है। इसमें 9 लोगों के मारे जाने की सूचना मिल रही है। हादसे में 38 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनका अस्पताल भेजा गया है।

निजी बस और ट्रक के बीच टक्कर

जानकारी के अनुसार हादसा भुज में केरा और मुंद्रा के बीच में हुआ। एक निजी बस 40 से अधिक यात्रियों को लेकर जा रही थी। इसी बीच उसकी भीषण टक्कर ट्रक के साथ हो गई। स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे, तो देखा कई लोग घायल हैं। इनमें 9 लोग मर गए थे।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इन्होंने घायलों को बस से बाहर निकाला। उनको अस्पताल पहुंचा गया है।

15 फरवरी को भी हुआ था ऐसा ही सड़क हादसा

15 फरवरी को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से तीर्थयात्रियों को ला रही एक पर्यटक वैन गुजरात के दाहोद जिले में ट्रक से टकरा गई। हादसा इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर लिमखेड़ा के पास हुआ, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

मृतकों में एक महिला भी शामिल थी। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। मृतकों की पहचान अंकलेश्वर और धोलका के निवासी के रूप में हुई। इसी दिन यूपी के इटावा में भी एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और एक घायल हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular