Saturday, June 7, 2025
spot_img

33 C
Delhi
Saturday, June 7, 2025
spot_img

Homeजुन्नारदेवपूर्व बीईओ आर्थिक गबन मामले में गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

पूर्व बीईओ आर्थिक गबन मामले में गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

जुन्नारदेव। जुन्नारदेव पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे पूर्व ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर (बीईओ) को आर्थिक गबन के गंभीर मामले में गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी थाना प्रभारी राकेश बघेल के नेतृत्व में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी बीईओ लगभग पांच माह से फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी तलाश थी। आरोपी पर शैक्षणिक विभाग के वित्तीय मामलों में गंभीर आर्थिक गबन का आरोप है, जिसके चलते विभाग और संबंधित अधिकारियों पर भी सवाल उठे थे।

15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के, उपलक्ष्य में शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न।

थाना प्रभारी राकेश बघेल ने बताया कि मामले की जांच में जुटी पुलिस टीम ने सूचनाओं के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया। इस कार्रवाई को जुन्नारदेव पुलिस के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।

स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। इस घटना से यह स्पष्ट हुआ है कि पुलिस ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई कर रही है और दोषियों को कानून के कटघरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular