Saturday, June 7, 2025
spot_img

33 C
Delhi
Saturday, June 7, 2025
spot_img

Homeमध्यप्रदेशकन्हान क्षेत्र विकास समिति का हुआ पंजीयन ,क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु...

कन्हान क्षेत्र विकास समिति का हुआ पंजीयन ,क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु कृतसंकल्पित रहेगी समिति।

क्षेत्र के व्यापारिक हितों सहित अब सामाजिक, पर्यावरण व जनकल्याण से जुड़ेगी समिति।

जुन्नारदेव |कन्हान क्षेत्र की बंद होती कोयला खदानों के अस्तित्व को बचाए रखने हेतु शासन व प्रशासन सहित कोल मंत्रालय तक जागरूकता का संदेश देने वाला कन्हान बचाओ मंच अब कन्हान क्षेत्र विकास समिति के नाम से जाना जाएगा. कन्हान बचाओ मंच का नया नामकरण करते हुए अब उसे कान्हान क्षेत्र विकास समिति के रूप में पहचान स्थापित कर अब इसका कार्यक्षेत्र सामाजिक, पर्यावरण तथा जन कल्याण के क्षेत्र में भी किया जाएगा. नगर में नव पंजीकृत संस्था कन्हान क्षेत्र विकास समिति की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में व्यापारिक मुद्दों के अतिरिक्त अन्य सामाजिक, पर्यावरणीय तथा तथा जन कल्याण से जुड़े मुद्दे पर शासन और प्रशासन के बीच मध्यस्थता रखने की बात रखी गई. इस बैठक में इस बैठक में यह भी तय किया गया कि इस नवपंजीकृत संस्था की नियम अनुसार कार्यकारिणी का जल्द गठन किया जाएगा. इस बैठक में कन्हान क्षेत्र विकास समिति के अधिसंख्य सदस्य उपस्थित थे।

तीन परिवारों के 17 सदस्यों की रहस्यमयी बीमारी से मौत

अब नई ऊर्जा वह उत्साह के साथ फिर दिखेगी उपस्थिति–

क्षेत्र की बंद होती कोयला खदानों को बचाए रखने के उद्देश्य से इस मंच के द्वारा प्रत्येक स्तर पर अपनी आवाज बुलंद की गई तथा शासन व प्रशासन की कुत्सित मानसिकता का यहां प्रखर विरोध भी किया गया. शासन व प्रशासन सहित कोल इंडिया के अधिकारियों के द्वारा इस क्षेत्र की की जा रही सतत उपेक्षा के बावजूद भी कन्हान क्षेत्र विकास समिति अपने विरोध के जज्बे को कायम रखेगा तथा इस क्षेत्र के विकास हेतु सतत प्रयत्नशील रहेगा

यह रहे उपस्थित

कान्हान क्षेत्र विकास समिति के बंटी मनीष साहू, तरुण बत्रा, नितेश राजपूत, मोनू चावला, सुदर्शन सोनी,विनीत पटवा, रफीक खान, विनोद कहार, पंकज पटवा,कृष्ण यदुवंशी, मोनू अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, कैलाश सिकंदरपुर, अमित साहू, अनिल पाटिल, अनुराग शर्मा, कपिल अग्रवाल, विनोद वन्से, अनमोल शर्मा एवं व्यापारी गण उपस्थित थे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular