Saturday, June 7, 2025
spot_img

36.3 C
Delhi
Saturday, June 7, 2025
spot_img

Homeसत्यागृह समाचारइंडेन गैस टैंकर ने रिटायर्ड आर्मी युवक को बुरी तरह कुचला

इंडेन गैस टैंकर ने रिटायर्ड आर्मी युवक को बुरी तरह कुचला

रायपुर। राजधानी रायपुर में इंडेन गैस टैंकर ने रिटायर्ड आर्मी पर्सन को बुरी तरह कुचल दिया है। जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। बुजुर्ग चार धाम यात्रा से ग्रुप के साथ वापस लौट रहा था। इस दौरान बस खाने के लिए ढाबे के पास रुकी। तभी तेज रफ्तार टैंकर ने बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लिया। यह पूरा मामला आरंग थाना क्षेत्र का है।

 

शंकर गणेश राव ने आरंग थाने में शिकायत दर्ज करवाया। जिसमें उन्होंने बताया कि वह जालना जिला महाराष्ट्र के रहने वाला है। वे लोग बस से चार धाम की यात्रा करके वापस महाराष्ट्र लौट रहे थे। महासमुंद रोड नेशनल हाईवे में ढील्लन ढाबा के पास खाने-पीने के लिए बस रुकी थी। तभी रायपुर की तरफ से तेज रफ्तार में इंडियन गैस टैंकर आ रहा था। टैंकर ड्राइवर ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बबन राव लाहने को कुचल दिया।

मृतक बबन राव 75 साल के थे। वह आर्मी से रिटायर हो चुके थे। 2 जनवरी को अपने गांव और रिश्तेदारों के साथ बस से चार धाम की यात्रा पर निकले थे। जगन्नाथ पुरी में दर्शन करने के बाद वापस लौट कर घर जा रहे थे। फिलहाल पुलिस ने मृतक की बॉडी को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular