Saturday, June 7, 2025
spot_img

36.3 C
Delhi
Saturday, June 7, 2025
spot_img

Homeसत्यागृह समाचार22 घंटे चलाए रेस्क्यू के बाद भी नहीं बचाई जा सकी मजदूरों...

22 घंटे चलाए रेस्क्यू के बाद भी नहीं बचाई जा सकी मजदूरों की जान

छिंदवाड़ा। करीब 22 घंटे चलाए रेस्क्यू के बाद भी निर्माणाधीन कुंए में गिरे मजदूरों की जान नहीं बचाई जा सकी। सीएम मोहन यादव ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। और स्वजनों को 4-4 लाख रुपए का मुआवजा दिया है।

हनीट्रैप का झांसा देकर लोगों को फंसाने वाली महिला को राजनगरपुलिस ने किया गिरफ्तार।

जिले के ग्राम खूनाझिरखुर्द में एक निजी जमीन पर मंगलवार शाम को पुराने कुएं के गहरीकरण के दौरान मिट्टी धंसक गई थी, जिसमें 6 मजदूर फंस गए थे 3 को तो सुरक्षित निकल लिए गया लेकिन 3 लोगों की मौत हो गई।

एनडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची थी

यह हादसा उस समय हुआ जब मजदूर गहराई में काम कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल, होमगार्ड और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। हालांकि, सभी प्रयासों के बावजूद मजदूरों को बचाया नहीं जा सका।

 

आर्थिक सहायता दी जाएगी

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मृतकों के परिजनों को शासन की ओर से नियमानुसार 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। यह हादसा क्षेत्र में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और काम के दौरान सुरक्षा उपायों की कमी की ओर इशारा करता है। प्रशासन से इस मामले की गहन जांच की उम्मीद की जा रही है।

जमीनी विवाद के चलते जीजा ने किया साले की हत्या।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular