Saturday, June 7, 2025
spot_img

36.3 C
Delhi
Saturday, June 7, 2025
spot_img

Homeभोपालस्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार की जानकारियां छिपने वाले 3...

स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार की जानकारियां छिपने वाले 3 पुलिसकर्मी के साथ महिला को किया निलंबित।

भोपाल। स्पा सेंटरों पर भोपाल क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई के बाद अब 9 स्पा सेंटर संचालकों पर Fir दर्ज की गई है। स्पा सेंटर संचालकों ने कर्मचारियों की जानकारी छुपाई थी। इस पूरे मामले में तीन पुलिसकर्मी भी सस्पेंड किए गए हैं। भोपाल के सभी स्पा सेंटरों की क्राइम ब्रांच लगातार जानकारी जुटा रहा है।

सैंकड़ों की संख्या में चल रहे स्पा और मसाज सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा है, जिसमें 4 दिसंबर को लगभग 15 चिन्हित किए गए स्पा सेंटर में छापा मारा गया था। यह छापा भोपाल में चल रहे कई मसाज और स्पा सेंटरों में मारा गया था। इस कार्रवाई के बाद भोपाल पुलिस दो तरह के विवादों में घिर गई है। पहला विवाद थाने से छापे के पूर्व मुखबिरी करने का है, जबकि दूसरा विवाद हिरासत में लेने के बाद पैसा लेने से जुड़ा है। इन दोनों विवादों के चलते छापा मारने के पांच दिन बाद भी आधिकारिक बयान भोपाल पुलिस की तरफ से जारी नहीं किया गया है। वहीं इस कार्रवाई के बाद महिला समेत तीन पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

विभिन्न पदों पर निकली भर्ती

पुलिस मुख्यालय के आदेश पर राजधानी में संचालित सभी स्पा सेंटर, मसाज पार्लर के खिलाफ अभियान शुरु कर दिया गया है। जिसमें दो दिन पूर्व मिसरोद थाना पुलिस ने आशिमा मॉल में संचालित तीन स्पा सेंटर पर एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद अब एमपी नगर पुलिस ने बुधवार को चार प्रकरण दर्ज किए हैं। इसमें मसाज पार्लर और स्पा सेंटर में काम करने वाले कर्मचारियों की जानकारी नहीं देने पर प्रकरण दर्ज किया गया। यह सभी शिवाजी नगर और जोन-1 और जोन-2 में संचालित थे। पुलिस ने आलोक दुबे संतोष कुमार मयंक वर्मा, किरण सिंह और मोहम्मद अख्तर को आरोपी बनाया है।

गोविंदपुरा थाना पुलिस ने भी दो कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। यहां पंचवटी मार्केट में चलने वाले स्पा सेंटर संचालक गजेंद्र और चेतक ब्रिज में स्पा सेंटर चला रहे अशोक कुमार को आरोपी बनाया है। अयोध्या नगर पुलिस ने भी सागर हाईट्स में चल रहे स्पा सेंटर संचालक गोविंद श्रीवास के खिलाफ कर्मचारियों की जानकारी नहीं देने पर प्रकरण दर्ज किया गया है। मिसरोद थाना पुलिस ने दो अन्य स्पा सेंटर के संचालकों दुष्यंत तोमर और ललित कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह दोनों भी स्पा सेंटर चला तो रहे थे लेकिन कर्मचारियों की जानकारी थाने में नहीं दी थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular