Saturday, June 7, 2025
spot_img

33 C
Delhi
Saturday, June 7, 2025
spot_img

Homeउतर प्रदेशरेत से भरे डंपर वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर,2लोगों की...

रेत से भरे डंपर वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर,2लोगों की मौत।

मुरादाबाद।  मुरादाबाद जिले में रेत से भरे डंपर वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। भारी भरकम डंपर के चलते बाइक सवार सड़क हादसे का शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला काशीपुर दलपतपुर मार्ग का है। जहां, भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट किया गया है।

चीन में फैला ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस।

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर

यह पूरा मामला जिले के मुंढापांडे थाना क्षेत्र के काशीपुर दलपतपुर मार्ग का है। जहां बाइक में सवार होकर करनपुर निवासी ( 20) अपने साथी फैसल के साथ बाइक में सवार होकर एहसान नाम के युवक से मिलने गया था। शाम के करीब 6.30 बजे तीनों करनपुर लौट रहे थे। इस दौरान काशीपुर से एक तेज रफ्तार डंपर उनके सामने आई और वो कुछ कर पाते इससे पहले उन्हें टक्कर मार कर फरार हो गई। हादसे में वसीम और एहसान की मौत हो गई। वहीं फैसल गंभीर रुप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल फैसल को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल रेफर किया। जहां उसक हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शवों को उठाने नहीं दिया और जमकर हंगामा करने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन डंपर के चलते लोग सड़क हादसे का शिकार हो रहे है लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular