भोपाल। भोपाल से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 16 महीने की बच्ची की 2 मंजिला बिल्डिंग से गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजन सदमे में हैं, रो रोकर उनका बुरा हाल हो गया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है।
प्रेम-प्रसंग के चक्कर में पॉलिटेक्निक की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।
जानकारी के मुताबिक घटना बजरिया थाना क्षेत्र के सेमराकलां, प्रशांत नगर की है। मासूम का नाम काव्या बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बच्ची की मां का फोन आने पर वह बात करने के लिए छत पर गई हुई थी। इस दौरान 16 माह की मासूम भी मां के पीछे-पीछे सीढ़ियों से चढ़कर दूसरी मंजिल तक पहुंच गई। हालांकि, मां ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया कि बच्ची उनके पीछे-पीछे छत तक पहुंच गई थी।
बताया जा रहा है कि इसी दौरान बच्ची रेलिंग से नीचे झांकने के प्रयास में गिर गई। तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह पूरी घटना परिवार के लिए दुखद रही, क्योंकि बच्ची का पहला जन्मदिन कुछ ही दिन पहले घर में धूमधाम से मनाया गया था।