Sunday, June 8, 2025
spot_img

33 C
Delhi
Sunday, June 8, 2025
spot_img

Homeसत्यागृह समाचारधर्म परिवर्तन की शिकायत पर हिंदूवादी संगठनों ने किया प्रदर्शन

धर्म परिवर्तन की शिकायत पर हिंदूवादी संगठनों ने किया प्रदर्शन

चौरई नगर के वार्ड क्रमांक 14 में धर्म परिवर्तन की शिकायत पर हिंदूवादी संगठनों ने प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रार्थना सभा रुकवाई और धर्मांतरण कराने वाली महिला, छोटी पाटिल, को गिरफ्तार किया।

हाइवा वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 2लोग घायल।

चौरई नगर में उस वक्त वबाल मच गया जब नगर के वार्ड क्रमांक 14 में धर्म परिवर्तन की शिकायत को लेकर हिंदुवादी संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन कर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यहां चल रही प्रार्थना सभा को रुकवाया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए धर्मांतरण करा रही महिला को गिरफ्तार कर लिया।

मैनेजमेंट स्टोर रूम में पटाखों और सामान में हुआ तेज विस्फोट, 5 लोग घायल।

टीआई गनपत उईके ने बताया कि चौरई के वार्ड क्रमांक 14 में रहने वाली छोटी पति वैभव पाटिल ने धर्म परिवर्तन कर लिया है। उन्होंने वर्ष 2103 में क्रिश्यिचन धर्म अपनाने के बाद से धर्म प्रचार शुरू कर दिया। पिछले कुछ दिनों से छोटी पाटिल के द्वारा चौरई क्षेत्र के कुछ गांवों, सहित अपने क्षेत्र के लोगों को बहला रही थी और धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रही थी। उसकी शिकायत हमें मिली थी। दोपहर को हिंदुवादी संगठनों ने जहां ये प्रार्थना चल रही थी वहां पर जाकर घेराव किया। उसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और इसके बाद सबंधित महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

यहां हंगामे की जानकारी लगते ही जैसे ही पुलिस यहां पहुंची तो प्रार्थना सभा में एकत्रित हुए लोग यहां से भागने लगे। फिलहाल पुलिस सारे मामले क जांच में जुट गई है

राजधानी समेत कई जिलों में बारिश के साथ कुछ हिस्सों में गिरेंगे ओले

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular