Friday, June 6, 2025
spot_img

38.2 C
Delhi
Friday, June 6, 2025
spot_img

Homeमध्यप्रदेशतेज रफ्तार बस और मिनी ट्रक के बीच हुई टक्कर, 12लोग घायल।

तेज रफ्तार बस और मिनी ट्रक के बीच हुई टक्कर, 12लोग घायल।

विदिशा। विदिशा से सड़क हादसे का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार बस और मिनी ट्रक के बीच आपस में जोरदार भिड़त हो गई। जिसमें 12 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है भूसे से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ।

विदिशा भोपाल रोड पर सलामतपुर चौराहे के पास ग्राम ढकना चकना के पास गुप्ता ट्रैवल्स की एक बस और मिनी ट्रक 407 की आपस में भिड़त हो गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में लगभग 12 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें सांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।

पेड़ से लटका हुआ मिला पुलिस आरक्षक का शव।

घटना को लेकर डॉक्टर ने बताया कि, जैसे ही उन्हें सूचना मिली वे एंबुलेंस के माध्यम से मौके पर पहुंचे और तुरंत घायलों को वहां से लेकर सांची पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद जो लोग गंभीर रूप से घायल थे उन्हें विदिशा के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular