जबलपुर। जबलपुर में शक की बुनियाद पर महिला द्वारा युवती को मौत के घाट उताने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी महिला ने पति के साथ अवैध संबंध होने के शक में युवती को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारा दिया। पुलिस आरोपी महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है।
शहर के माढ़ोताल थाना इलाके की है, जहां अनिका मिश्रा ने शिखा मिश्रा को चाकू से गोद कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी महिला ने युवती के गर्दन, पीठ और पेट पर ताबड़तोड़ कई वार किए। वारदात के दौरान बीच बचाव करने आई सोनम रजक भी बुरी तरह घायल हुई है। सोनम रजक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर अनिका मिश्रा को शिखा मिश्रा पर उसके पति से अवैध संबंध होने का शक था। इसके पहले भी मृतका और हमलावर महिला के बीच में विवाद हो चुका था। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी विपिन ताम्रकार, टीआई, थाना माढ़ोताल ने दी।