Saturday, June 7, 2025
spot_img

36.3 C
Delhi
Saturday, June 7, 2025
spot_img

Homeक्राइमनिकाह के बाद सुहागरात पर दुल्हन बिस्तर से अचानक गायब

निकाह के बाद सुहागरात पर दुल्हन बिस्तर से अचानक गायब

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में निकाह के बाद सुहागरात पर दुल्हन बिस्तर से अचानक गायब हो गई। दूल्हा और उसका रातभर दुल्हन को खोजते रहे। सच्चाई पता चली तो सभी के होश उड़ गए। दरअसल, मोहनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में नवविवाहिता ने घर में रखे जेवरात और एक लाख रुपये की नकदी पार कर दी। नवविवाहिता निकाह सुहागरात की रात ही अपने प्रेमी के साथ भाग निकली। घटना की जानकारी मिलने पर नव विवाहिता के पिता ने स्थानीय पुलिस को जानकारी दी। पुलिस तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर नव विवाहिता की तलाश में जुट गई है।

भतीजे ने ही चाचा को उतरा था मौत के घाट।

पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी बेटी की शादी जायस थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है। सुहागरात पर बीती दो नवम्बर की रात करीब तीन बजे वह पड़ोसी गांव के एक युवक के साथ घर में रखे सोने चांदी के जेवरात और एक लाख रुपये नकद लेकर भाग गई है। परिजन सुबह जब पांच बजे उठे तो देखा कि विवाहिता घर पर नहीं है। तलाश के दौरान पता चला कि लड़की पड़ोसी गांव के एक युवक के साथ भाग गई है। नव विवाहिता के पिता की मानें तो उसे भगाने में दो अन्य लोगों का हाथ है। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने नव विवाहिता के पिता की तहरीर पर तीन नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस सम्बंध में कोतवाली प्रभारी राकेश सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नव विवाहिता की तलाश के लिये पुलिस टीम गठित की गई है और पुलिस तलाश कर रही है।

माता के दर्शन कर लौट रहे ग्रामीणों को बदमाशों ने लूटने और जान से मारने की कोशिश की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular