भोपाल। मध्यप्रदेश में नाबालिग से दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले थम नहीं रहे है। प्रदेश की राजधानी भोपाल में अश्लील हरकत का अजीब मामला सामने आया है। यहां पति के छेड़छाड़ में न सिर्फ पत्नी साथ देती बल्कि नाबालिग को सौतन भी कहकर बुलाती थी। गिरफ्तार आरोपी दंपति नाबालिग के पड़ोसी भी है।
सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र का है, जहां पत्नी के साथ मिलकर पति नाबालिग से छेड़छाड़ करता था। 50 वर्षीय गुरप्रीत सिंह 16 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ अश्लील हरकत करता था। आरोपी की पत्नी प्रिया कौर भी छेड़छाड़ में साथ देती थी। किशोरी को अकेला पाकर पत्नी हाथ पकड़ती और पति जबरन अश्लील हरकतें करता था। आरोपी दंपति पीड़िता के पड़ोसी है। बीते 10 माह में कई बार अश्लील हरकत कर चुका था। पीड़िता को आरोपी की पत्नी सौतन बुलाती और छेड़छाड़ में पति का पूरा साथ देती थी। पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार किया है।