Saturday, June 7, 2025
spot_img

36.3 C
Delhi
Saturday, June 7, 2025
spot_img

Homeसत्यागृह समाचारकैरम नहीं खेलने देने पर 9 साल की बच्ची ने की खुदकुशी

कैरम नहीं खेलने देने पर 9 साल की बच्ची ने की खुदकुशी

दुर्ग। भिलाई के खम्हरिया वार्ड 1 में एक 9 साल की बच्ची ने महज इसलिए खुदकुशी कर ली, क्योंकि उसके भाई बहन ने उसे कैरम नहीं खेलने दिया। पीएम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। स्मृति नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्मृति नगर पुलिस से  घटना खम्हरिया गांव की है। यहां के रहने वाले सेवक राम निषाद (60 साल) के 12 बच्चे हैं। उनकी छेटी बेटी पिया नेताम 9 साल अपनी जुड़वा बहन और अन्य के साथ शनिवार सुबह 11 बजे घर में कैरम खेल रही थी।

महिला ने अपने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का लगाया आरोप

खेल के दौरान कुछ बेइमानी की बात को लेकर भाई बहन में झगड़ा हुआ तो उन लोगों ने पिया को खिलाने से मना करके वहां से भगा दिया। पिया रोते हुए घर के अंदर गई और माता पिता से शिकायत की। मां-बाप ने उसकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया तो वो रोते हुए कमरे में चली गई। इसके बाद कमरे के अंदर बेड पर चढ़कर परछी में पाइसे रस्सी बांधकर उसने फंदा लगाया और उसमें झूल गई। जब माता पिता अंदर पहुंचे तो देखा कि पिया फंदे पर थी। उन्होंने रस्सी को काटा और तुरंत उसे शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एक बार फिर से धर्मांतरण का मामला आया सामने

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular