Saturday, June 7, 2025
spot_img

33 C
Delhi
Saturday, June 7, 2025
spot_img

Homeक्राइमसड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में भाई-बहन का शव मिलने मचा कोहराम

सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में भाई-बहन का शव मिलने मचा कोहराम

सहारनपुर: जनपद सहारनपुर में सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में भाई-बहन का शव मिलने से कोहराम मच गया है। कहा जा रहा है दोनों भाई बहन के शरीर की हड्डियां टूटी हुई हैं। आंशका जताई जा रही है कि दोनों की तांत्रिक क्रिया को लेकर हत्या हुई है। वहीं स्थानीय पुलिस द्वारा आशंका जताई जा रही है सड़क दुर्घटना में दोनों की मौत हुई होगी। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने टायरों के साक्ष्य लिए हैं। वहीं, भाई-बहन के शव को पुलिस ने कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इन शहरों में कई दिन तक बंद रहेंगे बैंक

 

मृतकों की पहचान देव (11) और माही (9) के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों भाई बहन दीपावली के पर्व पर गांव के बाहर स्थित एक मंदिर में दीया जलाने के लिए गए थे। जब काफी समय बीतने के बाद भी बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। वहीं, दोनों बच्चों का शव करीब रात 12 बजे सड़क किनारे मिला। ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहीं, बच्चों की मौत की खबर जैसे ही गांव में फैली घटना स्थल पर लोगों का जमावड़ा लग गया। ग्रामीणों ने शक जताया है कि दोनों बच्चों की हत्या तांत्रिक विधि से की गई है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि वह इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है।

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस से जुड़ी रोचक बातें और इतिहास जाने

पुलिस के अनुसार, देखने में ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों बच्चे सड़क दुर्घटना के शिकार हुए होंगे। चूंकि, बच्चों के शरीर की हड्डी टूटी हुई है। ऐसे में बच्चों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या की असली वजह सामने आ पाएगी। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दिवाली के शुभ पर्व पर ,जमीनी विवाद में एक ही, परिवार के तीन सदस्यों की हत्या

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular