Saturday, June 7, 2025
spot_img

36.3 C
Delhi
Saturday, June 7, 2025
spot_img

Homeसत्यागृह समाचारअनुसूचित जाति-जनजाति थाना में तैनात महिला सिपाही की फंदे में लटकी मिली...

अनुसूचित जाति-जनजाति थाना में तैनात महिला सिपाही की फंदे में लटकी मिली लाश

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले के अनुसूचित जाति-जनजाति थाना में तैनात महिला सिपाही ने पुलिस लाइन में फंदे पर लटक आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी ही पुलिस लाइन समेत पुलिस महकमे के लोग स्तब्ध रह गए। सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाने की पुलिस ने महिला सिपाही का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। वहीं एफएसएल की टीम ने जांच के लिए नमूना एकत्र किया। आत्महत्या करने वाली महिला सिपशी वंदना कुमारी मधेपुरा की निवासी थी। अनुसूचित जाति जनजाति थाना में सीसी ट्रेनिग को लेकर तैनात थी।

भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में 57 दिनों के महायज्ञ का आयोजन

मुफस्सिल थाने के दूधपूरा स्थित पुलिस लाइन में महिला सिपाहियों के साथ वह रहती थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह वो स्नान करने के लिए बाथरूम में गई थीं। जहां खिड़की से अपना दुपट्टा बांध गले मे फंदा लगा वो झूल गईं। कुछ देर बाद दूसरी महिला सिपाही स्नेहलता स्नान के लिए बाथरूम में गई तो उसे मृत अवस्था मे पाकर सन्न रह गईं। उसने तत्काल अन्य महिला सिपाहियों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस लाइन में अफरातफरी मच गई।

 

इसकी सूचना मिलने पर पुलिस लाइन के अधिकारियों के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस संबंध में एएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लगता है। प्रारंभिक जांच में पुलिस लाइन में उसके साथ रहने वाली महिला सिपाहियों ने बताया कि महिला सिपाही वंदना कुमारी कुछ दिनों से तनाव में थी। हालांकि उसके तनाव में रहने के कारण की जानकारी नहीं मिल पाई है। स्नान के लिए बाथरूम में जाने के बाद उसने स्नान नहीं किया। उसके शरीर पर पानी नहीं था। उसने खिड़की में दुपट्टे को बांध आत्महत्या की। उसकी मोबाइल भी बाथरूम में ही मिली है। घटना की मृतका के परिवार वालों को जानकारी दे दी गई है। उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। उनके आने के बाद महिला सिपाही के तनाव में रहने और आत्महत्या के कारणों की जानकारी मिल पाएगी। उन्होंने बताया कि वैसे पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इसकी गहन जांच की जाएगी

दिवाली पूजा के दौरान लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्तियां किस दिशा में रखनी चाहिए?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular