Saturday, June 7, 2025
spot_img

30.3 C
Delhi
Saturday, June 7, 2025
spot_img

Homeक्राइमजिले में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या

जिले में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या

बक्सर: बिहार में दिवाली की अहले सुबह हत्या से सनसनी फैल गई। बक्सर जिले में एक बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के नेनुआ गांव में दीपावली की अहले सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक किशोर ने चाकुओं से गोदकर 70 वर्षीय वृद्ध की हत्या कर दी। वृद्ध के दम निकलने तक किशोर अंधाधुंध चाकुओं से वार करता रहा।हत्या की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई । डुमरांव थानाध्यक्ष शंभू भगत के नेतृत्व म़े पुलिस किशोर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

आइए जानते हैं दिवाली से जुड़ी कुछ परंपराओं और रीति-रिवाजों के बारे में

पुलिस के अनुसार नेनुआ गांव निवासी कमला साह गुरुवार की सुबह शौच के लिए खेतों की ओर जा रहे थे। किशोर वृद्ध के आने के इंतजार में घात लगाकर बैठा हुआ था। जैसे ही वृद्ध करीब पहुंचा।वैसे ही किशोर ने हमला बोल दिया। वृद्ध के शरीर पर लागातार वार करता गया। हमले से वृद्ध गिर पडा और उसकी मौके पर मौत हो गई। गांव के लोग बताते है कि वृद्ध गांव में झाडफूंक का काम करता था। कुछ मार पहले किशोर के मां की मौत हो गई थी। किशोर को इस बात का संदेह था कि वृद्ध ने झाडफूंक कर उसके मां को मार डाला है।मां की मौत का जिम्मेवार मानते हुए बदला लेने को ठान लिया था। बताया गया कि प्रतिशोध म़े किशोर ने इस हत्या को अंजाम दिया है। वैसे पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेजा जा रहा है। अभी तक किशोर की गिरफ्तारी की खबर नहीं है।

दिवाली पर बनाए स्पेशल पान के लड्डू

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular