Friday, June 6, 2025
spot_img

38.2 C
Delhi
Friday, June 6, 2025
spot_img

Homeमध्यप्रदेशमानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ आरोपी ने किया दुष्कर्म।

मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ आरोपी ने किया दुष्कर्म।

इंदौर। मध्य प्रदेश एक बार फिर एक दरिंदे की वजह से शर्मसार हो गया। इंदौर में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। बच्चों ने पीड़िता को रात के समय सड़कों पर नग्न अवस्था में घूमते हुए देखा। मामले की जानकारी मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां मेडिकल जांच किया गया, जिसमें रेप की पुष्टि हुई है।

पत्नी के मायके जाने पर पति ने किया सुसाइड।

सीसीटीवी फुटेज में दिखा आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में रात 3 बजे महिला को एक युवक के साथ जाते हुए देखा गया। लगभग आधे घंटे बाद पीड़िता नग्न अवस्था में सड़कों पर घूमती हुई नजर आई। इसके आधार पर पुलिस ने सागर निवासी आरोपी सोनू सोनी को गिरफ्तार कर लिया है

जनता कॉलोनी के गार्डन के पास की घटना

यह वारदात जनता कॉलोनी, काली मस्जिद के पीछे स्थित गार्डन के पास की बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और महिला की मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए आगे की जांच की जा रही है। साथ ही और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular