Friday, June 6, 2025
spot_img

38.2 C
Delhi
Friday, June 6, 2025
spot_img

Homeमध्यप्रदेशपत्नी के मायके जाने पर पति ने किया सुसाइड।

पत्नी के मायके जाने पर पति ने किया सुसाइड।

छतरपुर। छतरपुर (Chhatarpur) में पत्नी के मायके जाने पर पति ने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

अज्ञात हमलावर ने 6 साल के बच्चे को बेरहमी से पीटा, आंख में डाला गोंद,हालत गंभीर

जानकारी के अनुसार, मामला बमीठा थाना के जंगीपुरा गांव का है। आठ दिन पहले पत्नी से पति का विवाद हुआ था। जिसके बाद पत्नी ने थाने पहुंच कर पति के खिलाफ शिकायत की थी। जब मामले की जानकारी पत्नी के मायके वालों को लगी तो आज से पांच दिन पहले पत्नी और उसके बच्चों को अपने साथ मायके लेकर चले गए।

पति से हुए विवाद से दुखी पति भरत रैकवार ने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतार कर पंचनामा बनाया। इसके बाद मामले की जानकारी परिजन को दी। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular