बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां, कार ने बाइक और ई रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक और ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
8 लोग गंभीर रूप से घायल
यह पूरा मामला जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र का है। जहां, गिरधरपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक और ई रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से बिल्सी सरकारी अस्पताल में एडमिट किया। जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। घटना के संबंध में घायलों के परिजनों को सूचित किया जाएगा।