Friday, June 6, 2025
spot_img

38.2 C
Delhi
Friday, June 6, 2025
spot_img

Homeसत्यागृह समाचारजिले में साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों के बीच पुलिस की...

जिले में साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों के बीच पुलिस की बड़ी सफलता

जालौन। जिले के साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों के बीच जालौन पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में एक अंतरराज्यीय ऑनलाइन ठगी गिरोह का भांडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने जालौन कोतवाली क्षेत्र के एक मकान में छापा मारते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

देशभर में कई लोगों से लाखों की ठगी

गिरफ्तार आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने क्रिकबज, फेयर प्ले और लोटस जैसे फर्जी ऑनलाइन गेमिंग एप बनाकर देशभर में कई लोगों से लाखों की ठगी की है। गिरोह में शामिल ठग उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के निवासी हैं और अब तक कई राज्यों में सैकड़ों लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं।

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद

इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से कई मोबाइल, लैपटॉप, बैंक पासबुक, सिम कार्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह ऑनलाइन सट्टेबाजी और फर्जी ऐप्स के जरिए लोगों को आसान कमाई का झांसा देकर उनसे पैसे ऐंठता था। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और अन्य साथियों की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular