Friday, June 6, 2025
spot_img

38.2 C
Delhi
Friday, June 6, 2025
spot_img

Homeसत्यागृह समाचारफांसी के फंदे पर लटका मिला पति का शव

फांसी के फंदे पर लटका मिला पति का शव

Vat Savitri Pooja: झारखंड (Jharkhand) के कोडरमा (Koderma) से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां उस वक्त कोहराम मच गया, जब पति की लंबी उम्र के लिए ‘वट सावित्री पूजा’ करके पत्नी घर पहुंची। हालांकि घर पहुंचने पर उसके पैरों तले की जमीन उस वक्त खिंसक गई,जब उसने पति परमेश्वर को फांसी के फंदे पर झुलते देखा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

मशहूर कोचिंग शिक्षक खान सर ने चुपचाप से कर ली शादी,6 जून को स्टूडेंट्स को दिया दावत

हजारीबाग जिले के करियातपुर का रहने वाला नवीन कुमार कोडरमा में रह रहा था। नवीन कुमार बचपन से ही मूकबधिर था। उसके माता-पिता का निधन भी बहुत पहले ही हो गया था. उसकी परवरिश उसकी मौसी और मामा ने की थी।

कोडरमा के पूरनानगर में रहने वाली सविता कुमारी के साथ उसकी शादी हुई थी। पत्नी भी मूकबधिर थी।. दोनों की शादी के बाद जीवन सामान्य रूप से चल रहा था और उन्हें एक पुत्र और एक पुत्री की भी प्राप्ति हुई थी।

घटना वाले दिन महिला पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री पूजा के लिए घर से बाहर गई थी। वहीं नवीन ने घर में ताला लगाया और चाभी ससुर नंदलाल प्रसाद के घर में रखकर कहीं निकल गया। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा, तो परिवार को चिंता हुई और खोजबीन शुरू की। उसकी बेटी खुशबू ने जब बताया कि चाभी अपनी जगह पर नहीं है, तो शक गहराया।

इसके बाद परिवार के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी और जब कोडरमा पुलिस मौके पर पहुंची, तो कटर मशीन से कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। कमरे के अंदर का दृश्य देखकर सब सन्न रह गए। नवीन कुमार फंदे से झूलता मिला। मौके पर मौजूद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं मामले की जांच में जुट गई है।फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मानसिक तनाव या पारिवारिक कारणों की संभावना की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular