जुन्नारदेव | नगर के शासकीय श्री नंदलाल सूद उत्कृष्ट विद्यालय जुन्नारदेव में मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं सुशांत हुद्दार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा के कुशल मार्गदर्शन में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जुन्नारदेव व्यवहार न्यायलय से जिला न्यायाधीश महेंद्र मंगोतिया द्वारा छात्र छात्राओं को कानून से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। जिसमें मुख्य रूप से बाल अपराध से बचाव एवं सुरक्षा, मोबाइल के माध्यम से होने वाले विभिन्न अपराध एवं उनसे सावधानी, व्हीकल एक्ट भारतीय संविधान के अंतर्गत कानून एवं न्याय व्यवस्था के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। शिविर में मुख्य रूप से विद्यालय प्राचार्य सी एस दीक्षित, वरिष्ठ शिक्षिका वर्षा बंदेवार, विद्यालय के एन सी सी ऑफिसर मनोज शर्मा, डीएसओ अनुरोध शर्मा, व्यवहार न्यायलय से शेखर शीलू, शिक्षक डी आर चौहान, बैजनाथ डेहरिया, धर्मेंद्र मालवीय, शिक्षिका नम्रता ठाकुर, कविता शर्मा, विभा कुशराम, संध्या उइके, अनीता शर्मा, सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।