Wednesday, June 4, 2025
spot_img

31.2 C
Delhi
Wednesday, June 4, 2025
spot_img

Homeउतर प्रदेशपति ने अपनी ही पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ा,...

पति ने अपनी ही पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ा, विवाद बढ़ने पर प्रेमी ने युवक पर चलाई गोली।

रायबरेली। रायबरेली जिले में एक और पति अपनी धर्मपत्नी की आशिकी की भेंट चढ़ गया। प्रेमी को पाने के लिए महिला ने खुद अपना सुहाग उजाड़ दिया। महिला ने झूठी कहानी रची लेकिन पुलिस के सामने उसकी एक न चली और हत्या के 12 घंटे के अंदर ही पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया।

हजार रुपये के लिए दोस्त की हत्या, बर्फ तोड़ने वाले सुए से किए ताबड़तोड़ वार

मनीष कुमार सैनी की गोली मारकर हत्या

यह पूरा मामला जिले के शिवगढ़ इलाके का है। जहां, पूर्व बीडीसी मनीष कुमार सैनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मनीष की पत्नी रूबी का सुनील नाम के युवक के साथ अफेयर चल रहा था। इस बात की जानकारी मनीष को लग गई थी। जिसके चलते पति-पत्नी के बीच कई बार मारपीट हुई थी। जिससे तंग आकर रूबी ने अपने पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।

पुलिस ने बताया कि रूबी ने साजिश के तहत अपने मायके में आयोजित भंडारा कार्यक्रम में पहले पति मनीष को बुलाया। जैसे ही मनीष वहां पहुंची महिला ने प्रेमी को भी मायके बुला लिया। 6 अप्रैल की रात रूबी शौच के बहाने प्रेमी सुनील से मिलने के लिए खेत चली गई। पति को इस पर शक हुआ और वह पत्नी के पीछे-पीछे चला गया। खेत में मनीष देखा कि उसकी पत्नी अपने आशिक के साथ संबंध बना रही थी। जिसको लेकर मौके पर प्रेमी के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि प्रेमी सुनील ने पति मनीष की गोली मारकर हत्या कर दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular