Wednesday, June 4, 2025
spot_img

32.2 C
Delhi
Wednesday, June 4, 2025
spot_img

Homeसत्यागृह समाचारगांव में मचा हड़कंपपेड़ पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव,

गांव में मचा हड़कंपपेड़ पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव,

पेड़ पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव, अलग-अलग समुदाय के थे युवक और युवती, गांव बाराबंकी के बिहुरा गांव में गुरुवार की सुबह प्रेमी युगल एक पेड़ से लटके मिले। युवक और युवती अलग-अलग समुदाय के हैं। इनके बीच प्रेम संबंध चल रहा था।मे मचाहड़कंप

बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बिहुरा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के बाहर एक पेड़ से प्रेमी युगल के शव लटके पाए गए। दोनों अलग-अलग समुदाय से थे और बीते चार वर्षों से प्रेम संबंध में थे। युवक की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतक सूरज (21) पहाड़पुर गांव का निवासी था जबकि युवती निशा बानो (18) पड़ोसी गांव बिहुरा की रहने वाली थी। दोनों के बीच चार साल से प्रेम संबंध था, लेकिन सामाजिक और धार्मिक बंदिशों के चलते शादी संभव नहीं हो पाई। कुछ दिन पहले दोनों घर से भाग निकले थे, लेकिन परिजनों के दबाव में लौट आए। इसके बाद सूरज के परिजनों ने तीन महीने पहले शादी कर

बुधवार देर रात करीब दो बजे सूरज की पत्नी ने बताया कि वह घर से गायब है। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह गांव के कुछ लोग खेत की ओर गए तो देखा कि आम के पेड़ से दो शव फंदे पर लटके हैं। दोनों की पहचान सूरज और निशा के रूप में हुई। बताया गया कि दुपट्टा और गमछा जोड़कर फांसी का फंदा बनाया गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं सूरज की नवविवाहिता पत्नी, जिसके हाथों से मेहंदी का रंग अभी पूरी तरह उतरा भी नहीं था, सदमे में है और बार-बार मूर्छित हो रही है। गांव में इस घटना को लेकर गहरा शोक और सनसनी फैली हुई है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular