Friday, June 6, 2025
spot_img

38.2 C
Delhi
Friday, June 6, 2025
spot_img

Homeमध्यप्रदेशपति की मौत के बाद पत्नी ने आत्महत्या करने की कोशिश की,...

पति की मौत के बाद पत्नी ने आत्महत्या करने की कोशिश की, हालत गंभीर।

शहडोलf। शहर में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां बंटी सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद जब उसकी पत्नी ने उसे फांसी के फंदे पर झूलते देखा, तो उसने भी आत्महत्या का प्रयास किया। पत्नी ने पहले फांसी लगाने की कोशिश की और फिर फिनायल पी लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना धनपुरी थाना क्षेत्र के बाजार मोहल्ला एयरटेल टावर के पास की है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

धनपुरी थाना क्षेत्र के वार्ड नं 21 एयरटेल टावर के पास रहने वाले अजय कुमार सिंह बंटी ने अज्ञात कारणों से घर के स्टोर रूम में फांसी लगाकर सुसाइट कर लिया। घटना के बाद जब उसकी पत्नी ने उसे फांसी के फंदे पर झूलते देखा, तो उसने भी आत्महत्या का प्रयास किया। पत्नी अर्चना सिंह ने पहले फांसी लगाने की कोशिश की और फिर फिनायल पी लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची धनपुरी पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की वैधानिक कार्यवाही कर इस बात का पता लगाने में जुट गई है किन कारणों से फांसी लगाई है। थाना प्रभारी खेम सिंह पेंद्रो ने बताया कि पुलिस वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular