Friday, June 6, 2025
spot_img

38.2 C
Delhi
Friday, June 6, 2025
spot_img

Homeसत्यागृह समाचारपत्नी का मुंह बांधा फिर काटा गला, इसलिए लाश के साथ 3...

पत्नी का मुंह बांधा फिर काटा गला, इसलिए लाश के साथ 3 दिन सोता रहा पति, ऐसी दरिंदगी…खड़े कर देगी रोंगटे

पत्नी को रील बनाने का ऐसा जुनून सवार हुआ, जो उसकी मौत की वजह बन गया। पति को पसंद नहीं था कि वो रील के लिए दूसरे मर्दों से बात करती है। वो पत्नी के चरित्र पर शक करने लगा। इसी शक की वजह से उसने पत्नी की बेरहमी से जान ले ली।

आगरा के सुंदरपाड़ा (थाना नाई की मंडी) में ई-रिक्शा चालक शक्ति ने पत्नी पार्वती उर्फ शिवानी की हत्या अवैध संबंध के शक में की थी। आरोपी पति को जेल भेज दिया गया है। इससे पहले उससे पूछताछ में कई जानकारी हाथ लगी हैं। पत्नी को रील बनाने का शाैक था। वह कई लोगों से रील के संबंध में बात करती थी। अकेले बाहर घूमने भी चली जाती थी। इससे पति शक करने लगा था।

हत्याकांड से कुछ दिन पहले भी पत्नी बाहर गई थी। इससे वह नाराज हो गया। पत्नी का मुंह कपड़े से कसकर बांधने के बाद चाकू से गला रेत दिया। जान बच नहीं जाए, इसलिए हाथों की नस भी ब्लेड से काट दीं। इसके बाद शव ठिकाने लगाने के लिए माैके की तलाश में था। वह रात में शव के साथ ही कमरे में सोता था। दिन में पड़ोसियों से भी आराम से बात करता था।

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि पत्नी पार्वती उर्फ शिवानी के फोन पर दिन भर मैसेज आते। कई बार वह अनजान नंबरों से बात करती थी। तब से वह शक करने लगा था। पूछने पर झगड़ा करती। 20 दिन पहले भी झगड़ा कर भोपाल चली गई। वह किसी तरह उसे मनाकर वहां से घर लेकर आया। मगर, बिना बताए अपनी भतीजी के साथ कैला देवी के दर्शन के लिए चली गई वह भी पीछे से पहुंच गया। शुक्रवार को वापस घर लौटाकर ले आया। इस पर वह झगड़ा करने लगी

रविवार सुबह जागते ही फिर से झगड़ा करने लगी। तब उसे गुस्सा आ गया। सुबह तकरीबन 10 बजे उसका मुंह कपड़े से कस दिया, जिससे वो चीख नहीं सकी। इसके बाद रसोई में रखे चाकू से गला रेत डाला। वह तड़पने लगी। गले से खून निकल रहा था। इस पर कपड़ा लगा दिया। डर था कि पत्नी कहीं बच न जाए। इसलिए ब्लेड लेकर आया। दोनों कलाइयों की नसें भी काट दीं।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्नी की मौत के बाद उसका मोबाइल पड़ोसी को बेच दिया। इससे जो रुपये मिले, उससे शराब पीकर घर आया। शव के बगल में जमीन पर सोता रहा। सुबह शाम निकलकर पड़ाेसियों से बात करता था, जिससे कोई शक न करे। शव को ठिकाने लगाने का मौका ढूंढ़ रहा था। मगर, तब तक पत्नी की बहन गीता घर आ गई। उसने चारपाई पर पड़े शव को देख लिया। उसके आते ही वह घर से फरार हो गया।

पुलिस के आने पर परिजन भी फरार हो गए। नाई की मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शक्ति को जेल भेज दिया गया है। विवेचना की जा रही है। परिवार के जिन आरोपियों के नाम सामने आएंगे। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पति ने पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या की। इसके बाद ब्लेड से हाथों की नस भी काट दीं। तीन दिन तक शव के साथ ही रहा। आरोपी को जेल भेज दिया गया है

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular