Saturday, June 7, 2025
spot_img

30.3 C
Delhi
Saturday, June 7, 2025
spot_img

Homeमध्यप्रदेशगणगौर महापर्व को तैयारी के लिए 150 साल पुराने कुएं में सफाई...

गणगौर महापर्व को तैयारी के लिए 150 साल पुराने कुएं में सफाई के लिए उतरे 8लोगों की हुई मौत, गांव में पसरा मातम।

खंडवा। खंडवा जिले (Khandwa District) के कोंडावत गांव में गणगौर पर्व (Gangaur festival) की खुशियों के बजाय मातम पसरा है। दर्दनाक हादसे (Tragic Accidents) के बाद दुख और शोक की लहर के बीच आज यानी शुक्रवार को आठों मृतकों का अंतिम संस्कार (Funeral of the Eight Dead) किया गया। गांव में एक साथ आठ अर्थियां उठी, जिसे देखकर हर किसी की आंखों में आंसू थे। हर घर से रुदाली और तीख-पुकार सुन हर किसी का दिल दहल रहा था।

इस दर्दनाक घटना में किसी के सिर से पिता का साया उठ गया, किसी ने अपना भाई खोया, तो कोई अपने परिवार के जवान बेटे को अर्थी पर लेटा देख बिलख उठा। आज गांव में किसी के भी घर चूल्हा नहीं जला। पोस्टमार्टम के बाद सभी शवों का अंतिम संस्कार किया गया। गांव में उठी एक साथ आठ अर्थियों को देख सबका दिल दहल उठा।

नैनीताल से घूम कर लौट रहे 4 दोस्तो की कार ट्रक ने मारी टक्कर, 2 लड़कियों की मौत।

कैसे हुआ हादसा?

खंडवा जिले में उस वक्त मातम पसर गया, जब एक कुएं की सफाई के दौरान 8 लोगों की जान चली गई। दरअसल, यह पूरी घटना छैगांवमाखन के कुंडावत गांव की है। गुरुवार को आठों लोग 150 साल पुराने कुएं में गणगौरo के लिए सफाई करने उतरे थे। इस दौरान एक-एक कर 8 लोग दलदल में फंस गए। सूचना मिलते ही जिला पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। रात लगभग 9 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। सभी आठ लोगों के शव बाहर निकाले गए। इसमें लगभग 21 वर्ष से 48 वर्ष तक की उम्र के लोग थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular