Friday, June 6, 2025
spot_img

38.2 C
Delhi
Friday, June 6, 2025
spot_img

Homeमध्यप्रदेशअनियंत्रित होकर पिकअप वाहन, 1 की मौत 6 घायल।

अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन, 1 की मौत 6 घायल।

धार। धार जिले (Dhar District) के मनावर में मान नदी के पुल पर एक भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां एक गाड़ी पलट गई और उसमें सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छह अन्य युवक घायल हो गए। जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं एक की हालत गंभीर है, जिसे इंदौर रेफर किया।

जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन नंबर MP 09 GH 4431 में बोरिया रखी हुई थी। जिससे गाड़ी का संतुलन अचानक बिगड़ गया और वाहन पुल पर पलट गया। इस दुर्घटना के दौरान जोरदार आवाज हुई, जिससे आसपास चीख-पुकार मच गई। घटना के तुरंत बाद राहगीर मौके पर पहुंचे और घायल युवकों की मदद करने की कोशिश की। लेकिन तब तक एक युवक की मौत हो चुकी थी।

कार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, 1 युवक की दर्दनाक मौत।

वहीं घायल 6 युवकों को तुरंत 108 एंबुलेंस से मनावर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे इंदौर रेफर किया गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पहुंची। और जांच शुरू की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular