Friday, June 6, 2025
spot_img

38.2 C
Delhi
Friday, June 6, 2025
spot_img

Homeमध्यप्रदेशप्रेम प्रसंग के चलते महिला के पति और भाई ने युवक पर...

प्रेम प्रसंग के चलते महिला के पति और भाई ने युवक पर चाकू से किया हमला।

जबलपुर। जबलपुर में एक युवक को शादीशुदा महिला से इश्क लड़ाना महंगा पड़ गया। महिला के पति और भाई ने प्रेम प्रसंग के चलते युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में युवक बुरी तरह घायल हो गया है। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

युवती के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने ही घर में घुसकर किया रेप।

जानकारी के मुताबिक घटना सिहोरा रेलवे स्टेशन की है। युवक महिला के साथ घूमकर वापस अपने घर लौट रहा था। तभी बाइक में सवार होकर आए महिला के पति और भाई ने युवक को चाकू से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जिसमें खून से लहूलुहान युवक दर्द से कराह रहा है। इस दौरान मौके पर काफी लोग मौजूद भी थे, लेकिन वे सब तमाशबीन बने रहे। घटना की सूचना मिलने पर खितौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। घायल युवक पनागर का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular